जालंधर में बड़ी वारदात, गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहे व्यक्ति को गोलियों से भूना

Edited By Vatika,Updated: 21 Sep, 2020 10:24 AM

firing in gurudwara sahib

थाना सदर जालंधर के अधीन आते जमशेर खास में आज सुबह गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में माथा टेकने आए एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फ़रार हो गए।

जालंधर (महेश): थाना सदर जालंधर के अधीन आते जमशेर खास में आज सुबह गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में माथा टेकने आए एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फ़रार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही ए.डी.सी.पी. सिटी 2 अश्वनी कुमार, ए.सी. पी. जालंधर कैंट धर्मपाल और थाना सदर के इंचार्ज कमलजीत सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उक्त व्यक्ति की लाश को कब्ज़े में लेकर अगली जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मान सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव जमशेर ख़ास के रूप में हुई है। 

थाना प्रमुख सब इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति सुबह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया था और 2 मोटरसाइकिल सवारों ने उसे गोलियां मार दीं।  परिजनों की तरफ से उक्त व्यक्ति को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज करके आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है। फ़िलहाल अभी हत्या के कारणों का पता नह लग सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!