फाजिल्का में नाजायज संबंधों को लेकर चली गोली, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल

Edited By Kalash,Updated: 27 Apr, 2026 02:45 PM

firing in fazilka illegal relations

जलालाबाद के गांव घुबाया में मोबाइल फोन और नाजायज संबंधों को लेकर हुए झगड़े में गोली चलने और हिंसक झड़प होने का मामला सामने आया है।

फाजिल्का (सुनील नागपाल): जलालाबाद के गांव घुबाया में मोबाइल फोन और नाजायज संबंधों को लेकर हुए झगड़े में गोली चलने और हिंसक झड़प होने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव घुबाया के रहने वाले विजय (अजय) नाम के युवक के फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय की एक शादीशुदा महिला के साथ नाजायज संबंध थे। अजय ने उक्त महिला को नया मोबाइल फोन गिफ्ट किया था, लेकिन दोनों के बीच किसी बात पर तकरार होने के बाद वह मोबाइल वापिस ले आया।

जब इस बात का पता महिला के पति जतिंदर सिंह को लगा तो वह पत्नी के संबंधों के बारे में पता करने के लिए अजय के घर पहुंचा और मोबाइल की मांग करने लगा। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और जतिंदर सिंह ने अपने साथियों सहित घर में घुसकर अजय और उसकी मां शीला बाई की बुरी तरह मारपीट की। इस हंगामे को देख कर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और गुस्से में उन्होंने हमलावर के पति की कार में तोड़फोड़ की। हादसे के बाद आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद वह दोबारा मौके पर आया और गोलियां चलाईं और अपनी कार लेकर भाग गया। डी.एस.पी. गुरसेवक सिंह बराड़ ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!