DJ पर भांगड़ा डालते हुए व्यक्ति ने चलाई गोली, खून से लथपथ हो जमीन पर गिरा बच्चा

Edited By Mohit,Updated: 20 Nov, 2020 05:01 PM

firing case in tarntaran

थाना सराय अमानत खां अधीन आते गांव गंडीविंड में बीती रात एक विवाह समारोह में भांगड़ा...............

झबाल/सराय अमानत खां (नरिंदर): थाना सराय अमानत खां अधीन आते गांव गंडीविंड में बीती रात एक विवाह समारोह में भांगड़ा डालते हुए एक व्यक्ति द्वारा चलाई गोली से एक बच्चा जख्मी हो गया, जिसको गंभीर जख्मी हालत में अमृतसर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

इस संबंधी थाना प्रमुख बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गांव गंडीविंड में रणजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह का शगुन था और सुबह बारात थी कि सभी दोस्त और परिवार वाले रात को डी.जे. लगाकर भांगड़ा डाल रहे थे कि उनके पड़ोसी हरदीप सिंह ने अचानक ही अपने रिवाल्वर से गोली चला दी, जोकि विवाह वाले घर आए एक छोटे बच्चे जैमीन पुत्र भपिंदर सिंह के जा लगी। 

जिसको तुरंत अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज अधीन दाखिल करवाया गया। इस दौरान दो अन्य व्यक्ति भी मामूली जख्मी हो गए, जिनका बाल-बाल बचाव हो गया। थाना प्रमुख अनुसार गोली चलाने वाले हरदीप सिंह के खिलाफ थाना सराए अमानत खां में केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!