पंजाब के पूर्व MP के बेटे के घर पर फायरिंग, CCTV में कैद हुई घटना

Edited By Vatika,Updated: 15 Mar, 2023 09:13 AM

firing at former mp son

पुलिस आरोपियों की पहचान व तलाश करने में जुटी है।

तरनतारन (रमन): बिना किसी कारण पूर्व एम.पी. प्रेम सिंह लालपुरा के बेटे के घर पर फायरिंग करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान व तलाश करने में जुटी है।

पीड़ित दलजीत सिंह पुत्र प्रेम सिंह लालपुरा पूर्व एम.पी. निवासी तरनतारन ने पुलिस को बताया कि रात को सभी परिजन खाना खाने के बाद सो गए थे। जब वह सुबह उठा तो देखा कि घर के मेन गेट के पास 32 बोर पिस्तौल के 5 खोल पड़े थे। तब उसने अपने घर के सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक किए तो फुटेज में दिखाई दिया कि देर रात मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात व्यक्ति घर के पास पहुंचे जो घर पर पिस्तौल से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 

थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने फायरिंग करने के आरोप में 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उक्त थाने के ए.एस.आई. मुखत्यार सिंह को सूचना मिली थी कि गुरभेज सिंह उर्फ कालू पुत्र जोगा सिंह, जोबनजीत सिंह पुत्र सुखचैन सिंह, निशान सिंह उर्फ काली पुत्र हरजिंद्र सिंह, जैमल सिंह पुत्र परगट सिंह सभी निवासी कंग व 2 अज्ञात व्यक्तियों ने अपने-अपने हथियारों से हवाई फायरिंग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!