Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Jan, 2021 10:17 AM
आग पर स्थानीय लोगों ने आधा घंटा पानी की बौछारें कर काबू पाया। घटना के बाद बुरी.....
बटाला(बेरी, विपन): बटाला के अनारकली रोड स्थित वृद्धाश्रम के कमरे में मंगलवार सुबह 6 बजे बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से दिव्यांग स्वर्ण सिंह (75) की जलने से मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी सरोज बाला के शरीर का निचला हिस्सा झुलस गया है। सरोज बाला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मौके पर पहुंची सिटी पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी।
आग पर स्थानीय लोगों ने आधा घंटा पानी की बौछारें कर काबू पाया। घटना के बाद बुरी तरह जले दम्पति को एम्बुलैंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्वर्ण सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी पत्नी का इलाज चल रहा है।