कपड़े की फैक्टरी में लगी भीषण आग, माल जलकर राख

Edited By Vatika,Updated: 22 May, 2020 10:30 AM

fire in cloth factory

बटाला रोड पर स्थित राधा कृष्ण नेट्स कपड़े की फैक्टरी में देर रात्रि भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना चौकीदार ने फैक्टरी मालिक एवं

अमृतसर (रमन): बटाला रोड पर स्थित राधा कृष्ण नेट्स कपड़े की फैक्टरी में देर रात्रि भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना चौकीदार ने फैक्टरी मालिक एवं फायर बिग्रेड को दी, जिससे मौके पर फायर बिग्रेड, ढाब बस्ती राम सेवा सोसायटी की 7-8 गाडिय़ां मौके पर पहुंची व आग बुझाने में लगी रही। 

आग इतनी भयंकर थी कि फायर कर्मियों से मुख्य गेट से अंदर नहीं जा पाया गया, जिससे पिछली दीवार को तोड़ कर आग बुझाने में लगे रहे, लेकिन आग इस कदर सारी फैक्टरी में फैल गई कि खबर लिखे जाने तक आग नहीं बुझी एवं फायर बिग्रेड कर्मियों के साथ-साथा आस-पास की फैक्टिरयों के कर्मचारी व क्षेत्रवासी आग बुझाने में लगे रहे। 

मौके पर बिजली कर्मचारियों द्वारा सारे इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी, वहीं पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। फैक्टरी के मालिक अनिल कुमार ने बताया कि वह 7 बजे फैक्टरी बंद कर घर चले गए थे कि उन्हें 9 बजे के करीब फोन पर सूचना मिली की फैक्टरी में आग लग गई है, जिससे वह तुरंत वहां पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि फैक्टरी के अंदर काफी कपड़ा एवं मशीनरी है, जिसकी कीमत लगभग करोड़ों रुपए की है। अभी तक नुक्सान का पूरा अनुमान नहीं लगाया जा सकता एवं न ही फैक्टरी में आग लगने का कारण पता लग पाया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!