Sidhu Moosewala के दोस्त के खिलाफ बलकौर सिंह ने करवाई FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Edited By Kalash,Updated: 08 Dec, 2024 03:31 PM

fir against sidhu moosewala friend

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के दोस्त के खिलाफ थाना सदर मानसा पुलिस द्वारा एफ.आई.आर. दर्ज की गई है।

पंजाब डेस्क : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के दोस्त के खिलाफ थाना सदर मानसा पुलिस द्वारा एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला के जीवन पर 'The Real Reason Why Legend Died' किताब लिखने वाले मनजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर मूसेवाला के जीवन के बारे में गलत तथ्य छापने के आरोपों के चलते यह कार्रवाई की गई है।  

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की शिकायत पर यह एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। बलकौर सिंह ने अपने बयान में लिखवाया है कि मनजिंदर सिंह उनके घर आया और भरोसे में लेकर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीरें ले गया। उन्होंने कहा कि इस किताब में सिद्धू मूसेवाला का संबंध बड़े लीडरों और गैंगस्टरों से दिखाया गया है। ऐसा कर उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इसके चलते उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है।   

बता दें कि मनजिंदर सिंह सिद्धू भी मूसेवाला के दोस्त रहे हैं और आखिरी दिनों में मूसेवाला के करीबी करीबियों में गिने जाते रहे हैं।  सोशल मीडिया पर सिद्धू मूसेवाला के साथ उनकी कई तस्वीरें भी हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!