वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने पंजाब गवर्नर के जरिए भाजपा पर साधा निशाना, दिया यह बयान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Sep, 2023 04:56 PM

finance minister harpal cheema attacked punjab governor and bjp

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने आज चंडीगढ़ में प्रैस कांफ्रैंस की।

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने आज चंडीगढ़ में प्रैस कांफ्रैंस की। इस दौरान चीमा ने पंजाब गवर्नर व भाजपा पर तीखा निशाना साधा। चीमा ने कहा कि भाजपा पंजाब गवर्नर के जरिए राज्य में शासन करना चाहती है। पंजाब गवर्नर को जवाब देते हुए चीमा ने कहा कि पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित सिर्फ चिट्ठियां लिखने में माहिर हैं, बाकी मुद्दों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। चीमा ने कहा कि आर.डी.एफ. के बकाए के मुद्दे पर गवर्नर ने गोलमोल जवाब देकर टाल दिया। वहीं भाजपा पर बरसते हुए हरपाल चीमा ने कहा कि भाजपा गवर्नर के माध्यम से पंजाब में शासन करना चाहती है। चीमा ने कहा कि गवर्नर ने जिस 50 हजार करोड़ रुपए के कर्ज का जिक्र किया है, उसमें बता दें कि पंजाब ने 50 हजार करोड़ नहीं, बल्कि 47 हजार करोड़ कर्ज लिया है। डेढ साल के दौरान 27000 करोड़ रुपए का ब्याज भी वापस दिया गया है। वहीं 9000 हजार करोड़ रुपए की बिजली सबसिडी चुकाई गई है। 

वहीं राज्य के ऊपर बढ़ रहे कर्जे के मुद्दे पर चीमा ने कहा कि अकेला पंजाब ही एकमात्र स्टेट नहीं है, जिसमें कर्जा बढ़ रहा है, बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी लगातार कर्ज बढ़ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार किसी भी स्टेट की मदद नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि पंजाब के बार्डर स्टेट हरियाणा, राजस्थान में भी कर्ज चरम पर है। चीमा ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा कर्ज लिया गया। 

बेरोजगारी के मुद्दे पर चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में लगातार प्रयासरत है तथा अनेकों बेरोजगार लोगों को रोजगार दिया गया है। चीमा ने कहा कि हमारी सरकार ने डेढ़ साल के दौरान करीब 37000 नौकरियां दीं हैं तथा राज्य में कई कच्चे मुलाजिमों को रैगुलर किया गया है। पंजाब के 13000 अध्यापकों को रैगुलर करने के साथ-साथ सैलरी में भी बढ़ौतरी की है, जोकि एक ऐतिहासिक फैसला रहा है। इसी तरह आंगनबाड़ी वर्करों की भर्तियां लगातार पंजाब में जारी हैं। इसी तरह से पटवारियों का भत्ता 5000 से बढ़ाकर 18000 रुपए किया गया है। 


 

Related Story

Trending Topics

India

201/4

41.2

Australia

199/10

49.3

India win by 6 wickets

RR 4.88
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!