आज होगा युद्ध मान साहब विरुद्ध! 'भगवंत मान बनाम अरोड़ा-चीमा'

Edited By Urmila,Updated: 16 Feb, 2026 01:31 PM

here was a ruckus over the cm chair before aap rally

आम आदमी पार्टी की तरफ से आज मोगा के किल्ली चाहलां गांव में एक बड़ी रैली हो रही है। इस रैली में मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे या नहीं, इस पर संशय कायम है।

मोगा/चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी की तरफ से आज मोगा के किल्ली चाहलां गांव में एक बड़ी रैली हो रही है। इस रैली में मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे या नहीं, इस पर संशय कायम है। विपक्ष लगातार इस बात पर सवाल उठा रहा है कि हर बार ऐसा क्यों होता है कि जब कोई बड़ी रैली या बड़ा इवेंट होता है, तो मुख्यमंत्री अक्सर वहां से गायब हो जाते हैं। भाजपा नेता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने एक पोस्ट कर कहा है कि हर बार ऐसा क्यों होता है कि जब पंजाब में 'आप' की कोई बड़ी रैली होती है, तो मुख्यमंत्री मान अस्पताल पहुंच जाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत और राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा कि जब भी सत्ता की कुर्सी के पैर हिलते दिखते हैं, तो मुख्यमंत्री अक्सर अस्पताल में मिलते हैं।

बलियावाल ने सवाल उठाया कि क्या यह सच में ड्रग्स के खिलाफ जंग है या खुद मुख्यमंत्री मान के खिलाफ कोई कैंपेन शुरू किया गया है? उन्होंने इस स्थिति की तुलना पंजाब कांग्रेस में पुरानी खींचतान से की, जब मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए सुनील जाखड़ बनाम चरणजीत सिंह चन्नी का माहौल बनाया गया था। बलियावाल के मुताबिक, आज आम आदमी पार्टी के अंदर भी कुर्सी के लिए ऐसी ही खींचतान देखने को मिल रही है, जहां मान के खिलाफ अरोड़ा या हरपाल चीमा जैसे नाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने आखिर में चुटकी लेते हुए कहा कि अब देखना होगा कि पार्टी के विधायकों की मर्जी चलती है या दिल्ली में बैठे 'बिग बॉस' का आदेश आखिरी होता है।

CM की कुर्सी खतरे में!

इस पोस्ट के दौरान कहीं न कहीं CM की कुर्सी को खतरे के तौर पर दिखाने की कोशिश की गई है क्योंकि ऐसी खबरें आ रही हैं कि दिल्ली हाईकमान और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी हाईकमान अरोड़ा या हरपाल चीमा को सौंपना चाहती है, चाहे वह डिप्टी CM हो या CM का चेहरा बदलने की ज़रूरत हो। ऐसी भी खबरें हैं कि मुख्यमंत्री मान इस पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। विपक्ष यह भी आरोप लगा रहा है कि जब भी CM की कुर्सी खतरे में होती है, तो वह फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हो जाते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मान को बीते दिन ही फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इसलिए विपक्ष की तरफ से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।

और ये भी पढ़े

    अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!