खूंखार आवारा कुत्तों ने नोच डाला मासूम, पल भर में निकल गई जान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 31 May, 2020 02:28 PM

ferocious dogs bite baby

गांव वरपाल में खूंखार आवारा कुत्तों ने दो वर्षीय मासूम को बुरी तरह से नोच डाला। बुरी तरह से घायल.....

अमृतसर(दलजीत शर्मा): गांव वरपाल में खूंखार आवारा कुत्तों ने दो वर्षीय मासूम को बुरी तरह से नोच डाला। बुरी तरह से घायल होने के कारण मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक बच्चे के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि गत शाम 5.30 बजे गुरशानदीप सिंह ट्रैक्टर के खिलौने से खेल रहा था और खेलते हुए दरवाजे से बाहर चला गया। जहां आवारा कुत्ते उसे घसीट कर बाहर खेतों में ले गए और उसका सारा सिर, मुंह, आंख, गाल, कानों को नोच खाया।

इस दौरान उसे ढूंढने के लिए उसके दादा अमरजीत सिंह बाहर निकले तो बच्चा कहीं भी दिखाई नहीं दिया। कुछ दूरी पर कुत्ते दिखने पर जब उन्होंने पास जाकर देखा तो गुरशानदीप को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला था। मृतक मां-बाप का इकलौता बेटा था जिसके जाने से उनके घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!