ससुराल आए पिता ने पहले 8 वर्षीय बेटे की ली जान और फिर...

Edited By Urmila,Updated: 04 Oct, 2024 10:12 AM

father who came to his in laws house killed his son

मोगा जिले के गांव राउके कलां में ससुराल गांव आए एक व्यक्ति ने पहले अपने 8 साल के बच्चे को जहर दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया।

मोगा : मोगा जिले के गांव राउके कलां में ससुराल गांव आए एक व्यक्ति ने पहले अपने 8 साल के बच्चे को जहर दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया। इससे उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी। शख्स को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
 
शुरूआती जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर के गांव रानीवाल निवासी गुरबाज सिंह (37) और उनकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इससे उसकी पत्नी नाराज होकर अपने पैतृक गांव राऊके कलां आ गई। गुरबाज सिंह अपने 8 साल के बेटे मनकीरत सिंह के साथ उन्हें मनाने आए थे। गांव के बाहरी इलाके में उसने पहले अपने बेटे को जहर दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया। इससे दोनों की मौत हो गयी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!