3 बेटियों के पिता ने बच्ची से की दुष्कर्म की कोशिश, चीखें सुन मां पहुंची तो उतार रहा था कपड़े

Edited By Vaneet,Updated: 17 Sep, 2020 11:39 AM

father of 3 daughters tried to rape child

थाना दाखा अधीन आते एक गांव में 3 बेटियों के पिता ने पड़ोस में रहती 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की जिसके खिलाफ...

मुल्लांपुर दाखा(कालिया): थाना दाखा अधीन आते एक गांव में 3 बेटियों के पिता ने पड़ोस में रहती 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की जिसके खिलाफ बच्ची की मां के बयानों पर धारा-354 बी8 पोस्को एक्ट के अधीन थाना दाखा की पुलिस ने केस दर्ज किया है।

सब-इंस्पैक्टर किरनदीप कौर के अनुसार पीड़ित की मां ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि वह लोगों के घरों में रोटियां बनाने का काम करती है और अपनी 3 बेटियों को घर पर छोड़कर रोटियां बनाने गई थी। जब घर आई तो तीसरी बेटी घर पर नहीं थी। वह उसे तलाशने के लिए गली में गई तो एक बंजर प्लाट में उसकी बेटी की चीखें सुनाई दी।

जब वह बंगले के अंदर गई तो एक व्यक्ति जबरदस्ती उसकी बेटी के कपड़े उतार रहा था और उसे देखते ही वह फरार हो गया। आरोपी की पहचान उसके पड़ोस में रह रहे 3 बेटियों के पिता वलविंद्र सिंह उर्फ बिंदरी केरूप में हुई है। बच्ची का मैडीकल फरार है जिसकी तलाश में पुलिस की तरफ से छापेमारी जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!