घरेलू क्लेश ने उजाड़ा परिवार, ससुर ने गोली मारकर की बहू की हत्या

Edited By Vaneet,Updated: 29 May, 2020 02:59 PM

father in law shot and killed daughter in law

गुरुहरसहाय के साथ लगते गांव पठानां में शुक्रवार को एक ससुर ने अपनी बहू की गोली मारकर हत्या कर दी।...

गुरुहरसहाय(आवला): गुरुहरसहाय के साथ लगते गांव पठानां में शुक्रवार को एक ससुर ने अपनी बहू की गोली मारकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव पठानां में घरेलू क्लेश के चलते ससुर ने बहू को गोली मार दी गई जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात का पता चलते ही थाना लक्खो के बहिराम की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मुताबिक प्राथमिक जांच में फिलहाल यह बात सामने आई है कि वारदात घरेलू क्लेश के कारण घटी है। खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी बारे सूचना नहीं थी। पुलिस का कहना है कि अलग-अलग पहलुओं पर जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!