केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश को किसानों ने दिखाई काली झंडियां, लगाए Go Back के नारे

Edited By Vatika,Updated: 05 Apr, 2021 09:49 AM

farmers showed black flags to union minister som prakash

किसान संगठनों ने काली झंडियां दिखा कर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश का विरोध किया।

होशियारपुर(जैन) : किसान संगठनों ने काली झंडियां दिखा कर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश का विरोध किया। सुबह 11 बजे के करीब जिला भाजपा कार्यालय रेलवे रोड के बाहर उस समय स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई, जब केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश पार्टी नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला प्रधान निपुण शर्मा व अन्य पदाधिकारियों के साथ पार्टी कार्यालय में बैठक कर रहे थे।

बैठक की भनक लगते ही किसान नेताओं गुरनाम सिंह सींगड़ीवाला, गुरमेश सिंह, दविन्द्र सिंह कक्कों, करनैल सिंह लवली, जगतार सिंह भिंडर, कामरेड कमलजीत सिंह राजपुर भाइयां, गुरजाप सिंह सोहल, मनप्रीत सिंह सहोता, दलबीर सिंह, शरणजीत सिंह, विकास हंस आदि ने मौके पर पहुंच काली झंडियां दिखाते हुए सोम प्रकाश गो-बैक के नारे लगाए। हालांकि पुलिस द्वारा भाजपा कार्यालय के दोनों तरफ बैरीकेड लगाकार सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। बावजूद इसके प्रदर्शनकारी करीब 1 घंटे तक पुलिस के साथ उलझते रहे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बड़ी मुश्किल से रोके रखा। इसी बीच किसान नेताओं ने भाजपा नेताओं का विरोध करते हुए कहा कि वे जानबूझ कर शहर में बैठकें करते हैं। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले प्रत्येक भाजपा नेता का इसी तरह विरोध किया जाएगा। तीनों कृषि कानूनों के रद्द होने तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!