किसानों ने काफिले में निकल रहे अश्वनी शर्मा का किया विरोध, दिखाई काली झंडियां

Edited By Tania pathak,Updated: 10 Jan, 2021 12:06 PM

farmers protest against ashwani sharma

जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग और चौलांग टोल प्लाजा पर किसानों ने पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा के काफ़िले को काली झंडियां दिखते हुए खेती कानूनों खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया।

टांडा (वरिन्दर पंडित,मोमी, कुलदीश): जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग और चौलांग टोल प्लाजा पर किसानों ने पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा के काफ़िले को काली झंडियां दिखते हुए खेती कानूनों खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया। पठानकोट से जालंधर की तरफ जा रहे पंजाब भाजपा प्रधान के काफ़िले के चौलांग टोल प्लाज़ा से निकलने की भनक धरने पर पक्का मोर्चा लगाकर बैठे किसानों को लग गई और जैसे ही काफ़िला टोल से 11 बजे के करीब निकलने लगा किसानों ने उसे काली झंडियां दिखाते हुए भाजपा और मोदी सरकार ख़िलाफ़ नारेबाज़ी शुरू कर दी |

PunjabKesari
इस दौरान मौजूद किसानों ने कहा किसान खेती कानूनों को लेकर भाजपा सरकार और उसके प्रांतीय नेताओं खिलाफ आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज करेंगे |इस दौरान एसएचओ टांडा इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह का नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरक्षा का पुख़्ता प्रबंध किया हुआ था। ज़िक्रयोग्य है पहले भी इस पंजाब भाजपा प्रधान अशनि शर्मा का विरोध हो चुका है।
 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!