Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Apr, 2026 06:31 PM

गुरदासपुर स्थित रिहायशी राम शरणम कॉलोनी के अंदर पड़ते गेहूं के खेतों में आज दोपहर अचानक आग लग गई। इस घटना में लगभग एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों, मजदूरों और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की मुस्तैदी के कारण आग पर...
गुरदासपुर (हरजिंदर गोराया) : गुरदासपुर स्थित रिहायशी राम शरणम कॉलोनी के अंदर पड़ते गेहूं के खेतों में आज दोपहर अचानक आग लग गई। इस घटना में लगभग एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों, मजदूरों और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की मुस्तैदी के कारण आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गई। उल्लेखनीय है कि जहां आग लगी, उसके चारों ओर घनी रिहायशी आबादी है।
पीड़ित खेत मालिक ने बताया कि उन्हें दोपहर के समय सूचना मिली कि उनके खेतों में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि यहां उनकी साढ़े चार एकड़ जमीन में गेहूं की फसल खड़ी थी। आग लगते ही आसपास के लोगों और मजदूरों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग भयानक होने के कारण तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोका। उन्होंने बताया कि भले ही एक एकड़ फसल बर्बाद हो गई, लेकिन बाकी फसल और नजदीकी घरों को बचा लिया गया। आग लगने के असली कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।