दाढ़ी-मूंछ वाले बयान को लेकर बढ़ी मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की मुश्किलें

Edited By Vatika,Updated: 17 May, 2022 02:01 PM

famous comedian bharti singh s troubles increased

मशहूर कॉमेडियन भारतीय सिंह दाढ़ी-मूंछ पर टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरती जा रही है।

जालंधर: मशहूर कॉमेडियन भारतीय सिंह दाढ़ी-मूंछ पर टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरती जा रही है।  दरअसल, इस टिप्पणी के बाद सिख समुदाय के सदस्यों ने भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए उन पर केस दर्ज करने की मांग की थी, जिसके बाद गत रात जालंधर के थाना आदमपुर में उनके खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज की गई। यह एफ.आई.आर. रविदास टाइगर फोर्स के प्रधान जस्सी तल्लन की शिकायत पर दर्ज हुई है। भारती सिंह के ख़िलाफ़ 295 -ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या था मामला 
बता दें कि भारती ने टीवी शो के दौरान कहा था कि दूध पीने के बाद दाढ़ी मुंह में डालो तो सेवइयों का टेस्ट आता है। इतने पर भी वह नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि उनकी कई सहेलियों की शादी हुई है और वह अब दाढ़ी-मूंछ में से जुएं निकालने में व्यस्त रहती हैं। इस टिप्पणी के बाद भारती का विरोध होना शुरू हो गया। भारती के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए लोगों द्वारा ट्विटर पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं भारती सिंह वीडिया जारी कर माफी भी मांग चुकी है। भारती ने कहा , ‘‘दाढ़ी-मूछों तो आजकल हर कोई रखता है परन्तु यदि मेरे शब्दों के साथ किसी भी धर्म-जाति के लोग नाराज हुए हैं तो मैं हाथ जोड़ कर माफी मांगती हूं। मैं खुद पंजाबी हूं, अमृतसर पैदा हुई हूं। मैं पंजाब का पूरा मान रखूंगी और मुझे मान है कि मैं पंजाबी हूं।’’

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!