विदेश से लौट रहे पंजाबियों व NRI'S की मदद करेगी पंजाब सरकार

Edited By Vatika,Updated: 21 May, 2020 11:33 AM

facility arranged at igia delhi to ensure comfortable return of stranded

कोविड-19 के चलते विदेशों से वापस भारत आ रहे पंजाबियों एवं एन.आर.आई. की सुविधा के लिए पंजाब सरकार आगे आई है। इस बाबत सरकार ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (टी-3) पर विशेष सुविधा केंद्र स्थापित किया है।

चंडीगढ़/जालंधर (अश्वनी, धवन): कोविड-19 के चलते विदेशों से वापस भारत आ रहे पंजाबियों एवं एन.आर.आई. की सुविधा के लिए पंजाब सरकार आगे आई है। इस बाबत सरकार ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (टी-3) पर विशेष सुविधा केंद्र स्थापित किया है।
PunjabKesari
इससे विशेष उड़ानों के द्वारा विदेशों से वापस आ रहे पंजाबियों को राज्य में उनके संबंधित जिलों में भेजने के लिए मदद की जाएगी, जहां उनको 14 दिनों के लिए संस्थागत एकांतवास में रखा जाएगा तथा उनके कोरोना टैस्ट किए जाएंगे। इसकी कमान खुद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने संभाली है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के अनुसार दिल्ली में वापस आने वाले पंजाबियों को सुविधा के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। जिनके टैस्ट नैगेटिव आएंगे उन्हें घर भेजकर 2 सप्ताह के लिए घरों में स्वयं क्वारंटाइन रहने के लिए कहा जाएगा। जबकि पॉजीटिव टैस्ट वाले एन.आर.आईज को इलाज के लिए आइसोलेशन सेंटरों में शिफ्ट किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडेपर बनाए गए मुविधा केंद्र से विदेशों से आने वाले लोगों में संशय की भावना को दूर किया जाएगा।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!