Edited By Urmila,Updated: 22 Apr, 2025 04:09 PM

तरनतारन में आज सुबह एक मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने सीमा पार तस्करी नेटवर्क पर नकेल कसते हुए मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
तरनतारन : तरनतारन में आज सुबह एक मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने सीमा पार तस्करी नेटवर्क पर नकेल कसते हुए मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से हथियार भी बरामद किये गये हैं। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी ने दी। गौरव यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है।
डी.जी.पी. ने बताया कि खुफिया सूचना पर आधारित एक अभियान में तरनतारन पुलिस ने सराय अमानत खान, तरनतारन के पास सुखदेव सिंह उर्फ देव और स्वर्ण कुमार उर्फ घोड़ा नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके हथियार तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल को नाकाम कर दिया। इसी बीच आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ देव ने पुलिस पर फायरिंग कर की। इसी बीच जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गोली लग गई। आरोपी को सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक ग्लॉक 9 एमएम और एक पीएक्स 5.30 कैलिबर पिस्तौल, 7 जिंदा कारतूस और 3 चले हुए गोले बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे और तरनतारन से सटे जिलों में हथियारों की आपूर्ति कर रहे थे। पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here