कॉलेज बनाने की मांग को लेकर की जा रही भूख हड़ताल खत्म

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Aug, 2017 02:48 PM

end of hunger strike to demand college

स्थानीय बूटा मंडी  में लड़कियों के सरकारी कॉलेज खोले जाने की मांग को लेकर लड़कियों द्वारा की गई भूख हड़ताल अाज खत्म करवा दी गई।

जालंधर(सोनू):  स्थानीय बूटा मंडी  में लड़कियों के सरकारी कॉलेज खोले जाने की मांग को लेकर चल रही भूख हड़ताल अाज खत्म करवा दी गई। एस.डी.एम.ने मौके पर पहुंच उन्हें अाश्वासन दिया कि बूटा मंडी में लड़कियों के लिए कालेज जल्द बनेगा जिसको लेकर उन्होंने सरकार को पत्र भेज दिया है।
 
करीब 100 दिन से चल रहे इस संघर्ष के  शनिवार को चारा मंडी से लेकर नकोदर चौक तक रोष रैली भी निकाली गई थी। इस दौरान मौके पर पहुंचे एस.डी.एम. सुभाष चंद्र ने लड़कियों को भरोसा दिलाया था कि जल्द ही वह कॉलेज खोलने के लिए सरकार से बात करेंगे। 
 
एस.डी.एम. के आग्रह करने के बावजूद भी लड़कियों ने भूख हड़ताल समाप्त नहीं की थी। सर्व धर्म कमेटी के प्रधान जगदीश दीशा ने कहा था कि सरकार उनकी मांग को लेकर उपेक्षित व्यवहार कर रही है, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!