तरनतारन में पुलिस व बदमाशों में Encounter, दोनों तरफ से चली ताबड़तोड़ गोलियां

Edited By Kamini,Updated: 05 Jan, 2026 03:28 PM

encounter between police and criminals in tarn taran

तरनतारन में पुलिस व बदमाशों में एनकाउंटर की खबर सामने आई है।

तरनतारन (रमन): तरनतारन में पुलिस व बदमाशों में एनकाउंटर की खबर सामने आई है। फतेहाबाद के पास तरनतारन पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण एनकाउंटर हुआ। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में 2 आरोपी घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस पार्टी ने मोटरसाइकिल सवार 2 संदिग्ध लोगों को रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले के जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।

PunjabKesari

घायल आरोपियों की पहचान सुखप्रीत सिंह और लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 2 पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इस बारे में SSP सुरिंदर लांबा ने कहा कि दोनों आरोपी जबरन वसूली के मामलों में शामिल हैं। मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!