Power Cut : शहर में कल 138 गांवों की बिजली रहेगी गुल, लोग दें ध्यान!

Edited By Urmila,Updated: 05 Jan, 2026 03:41 PM

electricity will be cut off in 138 villages in the city

एस.डी.ओ. पंजाब राज्य पावरकॉम लिमिटेड उप-संचालन मंडल कार्यालय सिंहपुर (नूरपुरबेदी) के इंजीनियर अखिलेश कुमार के हवाले से जारी किए गए एक बयान के माध्यम से जानकारी देते हुए पावरकॉम अधिकारी ने बताया।

नूरपुरबेदी (संजीव भंडारी) : एस.डी.ओ. पंजाब राज्य पावरकॉम लिमिटेड उप-संचालन मंडल कार्यालय सिंहपुर (नूरपुरबेदी) के इंजीनियर अखिलेश कुमार के हवाले से जारी किए गए एक बयान के माध्यम से जानकारी देते हुए पावरकॉम अधिकारी ने बताया कि 132 के.वी. श्री आनंदपुर साहिब से नूरपुरबेदी को आने वाली 66 के.वी. लाइन की आवश्यक मुरम्मत किए जाने के चलते प्राप्त हुए परमिट के तहत नूरपुरबेदी क्षेत्र में स्थित तीन ग्रिडों 66 के.वी. नूरपुरबेदी, नलहोटी और बजरूड़ की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। 

इसके चलते इन तीनों ग्रिडों के अधीन आने वाले क्षेत्र के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण नूरपुरबेदी ब्लॉक में पड़ते कुल 138 गांवों में 6 जनवरी को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। चलते कार्य के कारण बिजली बंद रहने का समय कम या ज्यादा भी हो सकता है जिस करके उपभोक्ता बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था करके रखें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!