सरकारी छुट्टी के बावजूद पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े Record, पावरकॉम ने...

Edited By Kamini,Updated: 11 Jun, 2025 06:47 PM

electricity demand broke records

इस मांग को सफलतापूर्वक पूरा करके नया इतिहास रच दिया है और सभी श्रेणियों की बिजली आपूर्ति बिना किसी बिजली कटौती के जारी है।

पटियाला (परमीत) : बुधवार को कबीर जयंती की सरकारी छुट्टी के बावजूद पंजाब में बिजली की मांग ने रिकॉर्ड 16836 मेगावाट का आंकड़ा छू लिया। पंजाब में इस समय धान की बिजाई जोरों पर है और गर्मी ने भी अपना कहर बरपा रखा है। वहीं, पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) ने इस मांग को सफलतापूर्वक पूरा करके नया इतिहास रच दिया है और सभी श्रेणियों की बिजली आपूर्ति बिना किसी बिजली कटौती के जारी है।

रिकॉर्ड बिजली की मांग को पूरा करने के लिए पावरकॉम ने उत्तरी ग्रिड से 10243 मेगावाट बिजली ली जबकि अपने स्रोतों से 6600 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया। राज्य की सभी थर्मल इकाइयां और रणजीत सागर बांध की चार इकाइयों सहित जलविद्युत परियोजनाएं पूरी क्षमता से बिजली का उत्पादन कर रही हैं। बिजली की मांग को पूरा करने में सरकारी थर्मल प्लांटों ने 2020 मेगावाट, निजी थर्मलों ने 3192 मेगावाट, जलविद्युत परियोजनाओं ने 950 मेगावाट और सौर ऊर्जा परियोजनाओं ने 395 मेगावाट का योगदान दिया। 

11 जून को पंजाब में पिछले साल 19 जून को 16089 मेगावाट की मांग के बदले 16249 मेगावाट मांग दर्ज की गई, जबकि माना जा रहा है कि इस बार मांग 17000 मेगावाट के आंकड़े को पार कर जाएगी। इस समय उत्तरी ग्रिड से बिजली लेने की सीमा 10400 मेगावाट है, जबकि राज्य की अपनी बिजली उपलब्धता 6600 मेगावाट है। थर्मल प्लांटों में प्रचुर कोयला इस समय लहरा मोहब्बत प्लांट में 21 दिन, रोपड़ में 34 दिन, गोइंदवाल साहिब में 28 दिन, राजपुरा में 31 दिन और तलवंडी साबो में 23 दिन का कोयला है। भाखड़ा बांध में 1555.4 फीट पानी है जो पिछले साल के 1584.2 फीट से 28 फीट कम है। रणजीत सागर बांध में 506.9 मीटर पानी है जो पिछले साल के 507.20 से थोड़ा कम है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!