VIDEO: कोहरे का कहर, जालंधर-पठानकोट हाईवे पर टकराए 25 के करीब वाहन

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Feb, 2020 02:57 PM

जालंधर पठानकोट मार्ग पर गांव काहनपुर के नजदीक आज सुबह घनी धुंध के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए।

जालंधर(माही, बैंस, सोनू): जालंधर पठानकोट मार्ग पर गांव काहनपुर के नजदीक आज सुबह घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में टिप्पर चालक की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

PunjabKesari, due to haze 25 vehicles collided on Jalandhar-Pathankot highway

जानकारी के अनुसार आज सुबह घने कोहरे होेने के कारण टिप्पर आगे जा रहे ट्रक से टकरा गया। इस टक्कर में टिप्पर चालक की मौत हो गई, जिसकी पहचान जसवीर सिंह निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक दूसरी ओर सड़क पर पलट गया। कोहरा ज्यादा होने के कारण वाहन आपस में टकराते गए। इसके बाद करीब 25 वाहन आपस में टकरा गए। टिप्पर चालक की मौत होने के साथ-साथ चार लोगों के घायल होने की भी खबर है। 

PunjabKesari, due to haze 25 vehicles collided on Jalandhar-Pathankot highway

हादसे की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां के ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह, रीडर रजिन्दर कुमार, ए.एस.आई. गुरमेज सिंह मौके पर पहुंचे। वाहनों की टक्कर से राष्ट्रीय मार्ग पर 1 घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने जाम खुलवा कर ट्रैफिक को बहाल कर दिया है और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

PunjabKesari, due to haze 25 vehicles collided on Jalandhar-Pathankot highway

PunjabKesari, due to haze 25 vehicles collided on Jalandhar-Pathankot highway

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!