शादी के रंग में पड़ा भंग, जागो दौरान नशे में धुत युवकों ने की फायरिंग

Edited By Sunita sarangal,Updated: 04 Feb, 2021 02:52 PM

drunken youth firing in marriage

थाना भोगपुर के गांव कुरेशियां में एक विवाह दौरान निकाली जा रही जागो में शामिल कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां......

भोगपुर(स.ह.): थाना भोगपुर के गांव कुरेशियां में एक विवाह दौरान निकाली जा रही जागो में शामिल कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां चला दी। इस घटना में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी देते हुए भोगपुर थाना प्रमुख मनजीत सिंह ने बताया कि थानेदार इन्द्रजीत सिंह को किसी मुखबिर ने सूचना दी थी। सूचना के मुताबिक गांव कुरेशियां में 3 दिन पहले लवदीप सिंह उर्फ राजा पुत्र बलवीर सिंह की शादी थी। शादी से एक दिन पहले रात के करीब 11 बजे जागो निकाली जा रही थी। समारोह में भारी संख्या में लोग शामिल थे जिसमें 8-10 युवकों ने शराब पी हुई थी। 

समारोह के दौरान एक युवक ने पिस्तौल के साथ फायरिंग शुरू कर दी जिससे लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इसी दौरान सिमरजीत सिंह पुत्र रजिन्दर सिंह निवासी कुरेशियां के टांग में गोली लग गई। सिमरजीत को घायलावस्था में जालंधर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!