प्रोपर्टी डीलर की आड़ में चलाता था नशा तस्करी का कारोबार, चढ़ा पुलिस के हत्थे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 May, 2022 09:33 PM

drug smuggling used to smuggle in the guise of property dealer

अफीम सप्लाई करने के लिए जा रहे दो नशा तस्करों को सी.आई.ए. -1 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर लिया।

लुधियाना (गौतम) : अफीम सप्लाई करने के लिए जा रहे दो नशा तस्करों को सी.आई.ए. -1 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 750 ग्राम अफीम, 1 लाख रुपए की ड्रग मनी व कार बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना बस्ती जोधेवाल में नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान पुलिस ने कैलाश नगर के रहने वाले प्रवीण शर्मा व गांव पायल के रहने वाले चरणप्रीत सिंह चन्ना के रूप में की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी प्रापर्टी डीलर की आड़ में नशा तस्करी करने का धंधा करते है, सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह कार में अफीम सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वह झारखंड से अफीम लेकर आते थे और उसे मंहगे भाव पर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करते थे। रिमांड पर लेकर आरोपियों से उनके साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!