पाकिस्तान से आया संदिग्ध ड्रोन फाजिल्का में बरामद, BSF और पुलिस ने शुरू की जांच

Edited By Vatika,Updated: 14 May, 2026 03:58 PM

drone recovered

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों और नशे की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है

जलालाबाद: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों और नशे की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पुलिस लगातार सीमा पार से आने वाले ड्रोन को पकड़ने और गिराने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक संदिग्ध ड्रोन बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव चक्क बाजीदा में एक किसान के खेत में ड्रोन गिरा हुआ मिलने की सूचना के बाद BSF और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया। इसके बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान खेतों से ड्रोन बरामद कर लिया गया। पुलिस चौकी घुबाया के इंचार्ज गुरनाम सिंह ने बताया कि BSF की ओर से सूचना मिली थी कि गांव चक्क बाजीदा के खेतों में एक ड्रोन पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और BSF के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान किसान के खेत में गेहूं के नाड़ के बीच ड्रोन मिला, जिसे कब्जे में ले लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि ड्रोन पाकिस्तान से हेरोइन की खेप पहुंचाकर वापस लौट रहा था, लेकिन बैटरी खत्म होने या तकनीकी खराबी के कारण खेतों में गिर गया। फिलहाल थाना सदर जलालाबाद में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!