जाखड़ को भाजपा में मिली ये कुर्सी तो कांग्रेस में से बड़े नेता करेंगे BJP Join

Edited By Vatika,Updated: 23 May, 2022 09:43 AM

dozens of congress leaders of punjab in the grip of bjp

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ द्वारा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होनेके बाद अब

लुधियाना(मुल्लांपुरी): पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ द्वारा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद अब पंजाब में एक दर्जन के लगभग बड़ी कतार के नेता भाजपा में शामिल होने के इच्छुक बताए जा रहे हैं। इनमें से 3 नेता सुनील जाखड़ के अति करीबी हैं। चाहे चुनाव के दौरान दर्जन के लगभग अकाली दल और कांग्रेस में से बड़े कद के नेता भाजपा में शामिल हो गए थे लेकिन अब तक उनको भाजपा ने ‘सुच्चे मुंह’ रखा हुआ है और उन्हें चेयरमैनी, सदस्यता या डायरैक्टर पदों पर नहीं बिठाया।

यहां तक कि कैप्टन अमरेंद्र द्वारा कांग्रेस छोडऩे के बाद यह शोर मचा था कि भाजपा में जाने पर उनको गवर्नर बनाया जा रहा है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 4-5 ऐसे सिख चेहरे हैं जो लंबे समय से भाजपा में हैं। उनके हाथ अब तक कुछ नहीं लगा लेकिन उनकी सरकार-दरबार और दिल्ली में पहुंच जरूर बताई जा रही है। शायद इसी कारण अब कांग्रेसी नेता अपनी पहुंच और सरकार-दरबार में बातचीत बढ़ाने के लिए आ रहे हों। सूत्रों ने बड़ा अंदेशा जताया है कि सुनील जाखड़ को भाजपा राज्यसभा मैंबर की कुर्सी दे सकती है। यदि ऐसा हो गया तो फिर कई नेता भाजपा का दामन थामने से पीछे नहीं हटेंगे।

 

 

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!