Edited By Urmila,Updated: 29 Aug, 2026 02:07 PM

उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अमृतसर और हजूर साहिब नांदेड के मध्य आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी का संचालन किया जाएगा।
फिरोजपुर (कुमार): उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अमृतसर और हजूर साहिब नांदेड के मध्य आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए बसंत कुमार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, फिरोजपुर फिरोजपुर ने बताया कि आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04642 अमृतसर से हजूर साहिब नांदेड के लिए 31 अगस्त 2026 को अमृतसर से रात्रि 20:10 बजे प्रस्थान करके 38 घंटे 50 मिनट बाद सुबह 11:00 बजे हजूर साहिब नांदेड पहुंचेगी। वापसी में, आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04641 हजूर साहिब नांदेड से अमृतसर के लिए 06 सितंबर 2026 को खुलेगी। यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04641 हजूर साहिब नांदेड से रात्रि 21:00 बजे प्रस्थान करके 38 घंटे 20 मिनट बाद सुबह 11:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि मार्ग में यह आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, लुधियाना,सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, पानीपत, दिल्ली सफदरजंग, पलवल, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नागरसोल, छत्रपती संभाजीनगर, जालना, परभाणी तथा पूर्णा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी और इस गाड़ी के साथ सेकेंड क्लास स्लीपर के 18 कोच तथा जनरल श्रेणी के 4 कोच है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here