Edited By Urmila,Updated: 24 Nov, 2025 02:58 PM

बॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है।
पंजाब डेस्क : बॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार थे। सांस लेने में दिक्कत के कारण उन्हें 31 अक्टूबर, 2025 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 10 नवंबर को उनकी हालत बिगड़ गई थी। बाद में उन्हें घर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। इस महान एक्टर का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा।
धर्मेंद्र के पास कितने करोड़ की थी दौलत
धर्मेंद्र 1960 के दशक में बॉलीवुड में आए थे और उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। एक्टिंग के अलावा, उन्होंने कई फिल्में प्रोड्यूस भी कीं और अच्छी-खासी दौलत कमाई। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र की कुल संपत्ति करीब 335 से 450 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here