Punjab : पंजाब में तीन ARTO की डिपुटेशन रद्द, विभागों में वापसी, जानें क्या है वजह

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Jan, 2025 07:24 PM

deputation of 3 artos in bathinda cancelled

बठिंडा में राज्य सरकार के परिवहन विभाग में डिपुटेशन पर नियुक्त एआरटीओ अंकित बंसल समेत दो अन्य अधिकारियों की डिपुटेशन को 15 जनवरी को रद्द कर दिया गया। यह कार्रवाई एआरटीओ अंकित बंसल पर भ्रष्टाचार के आरोपों में विजिलेंस द्वारा नामजद किए जाने के बाद की...

बठिंडा, (विजय वर्मा) : बठिंडा में राज्य सरकार के परिवहन विभाग में डिपुटेशन पर नियुक्त एआरटीओ अंकित बंसल समेत दो अन्य अधिकारियों की डिपुटेशन को 15 जनवरी को रद्द कर दिया गया। यह कार्रवाई एआरटीओ अंकित बंसल पर भ्रष्टाचार के आरोपों में विजिलेंस द्वारा नामजद किए जाने के बाद की गई।

विजिलेंस की कार्रवाई में भ्रष्टाचार के आरोप
रामपुरा क्षेत्र के एक ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर विजिलेंस विभाग ने बठिंडा में तैनात एआरटीओ अंकित बंसल के सुरक्षा कर्मी सुखप्रीत सिंह को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान विजिलेंस ने एआरटीओ अंकित बंसल को भी नामजद किया गया था। मामले की जानकारी मिलते ही परिवहन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनकी डिपुटेशन रद्द कर दी।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर निर्णय
परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डी.के. तिवारी द्वारा जारी आदेशों में कहा गया कि दिसंबर 2023 में राजन गोयल, अभिषेक बंसल और अंकित बंसल को डिपुटेशन पर एआरटीओ नियुक्त किया गया था। लेकिन उनका प्रदर्शन असंतोषजनक पाया गया। इसके अलावा, सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए, इन अधिकारियों को उनके मूल विभागों में भेजने का फैसला लिया गया।

तीनों अधिकारियों के नए तैनाती स्थल
राजन गोयल को बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में सीनियर असिस्टेंट के रूप में तैनात किया गया। इसी तरह अभिषेक बंसल और अंकित बंसल को चीफ ऑडिटर, सहकारी सभाएं, पंजाब कार्यालय में स्थानांतरित किया गया।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!