Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Nov, 2022 09:07 PM

स्थानीय अस्पतालों में डेंगू से 2 मरीजों की मौत हो गई। दोनों निजी अस्पताल में भर्ती थे, इनमें से एक मरीज मालेरकोटला तथा दूसरा सुनाम का रहने वाला था।
लुधियाना (सहगल) : स्थानीय अस्पतालों में डेंगू से 2 मरीजों की मौत हो गई। दोनों निजी अस्पताल में भर्ती थे, इनमें से एक मरीज मालेरकोटला तथा दूसरा सुनाम का रहने वाला था। दोनों मरीजों की डेंगू संबंधी रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी थी। महानगर में डेंगू के मरीजों की संख्या एक हजार पार हो गई है। शहर के प्रमुख अस्पतालों में आज 54 मरीज सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि की है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिले में डेंगू के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1005 हो गई है। 3276 मरीजों को संदिग्ध श्रेणी में रखा गया है। जिले के अलावा 720 मरीज दूसरे जिलों व राज्य के रहने वाले हैं। डा. रमनप्रीत कौर के अनुसार जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या पहले से कम सामने आ रही है। अधिकतम मरीज दूसरे जिलों आदि के रहने वाले हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here