हिडनबर्ग रिपोर्ट पर संसद में नहीं होने दी जा रही बहस : सीताराम येचुरी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Mar, 2023 10:28 PM

debate on hindenburg report not being allowed in parliament

सी.पी.आई. (एम) के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है कि हिडनबर्ग रिपोर्ट मामले में जे.पी.सी. गठित करने तथा संसद में बहस की मांग को स्वीकार नहीं करके संसद को चलने नहीं दिया जा रहा।

होशियारपुर (राजेश जैन) : सी.पी.आई. (एम) के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है कि हिडनबर्ग रिपोर्ट मामले में जे.पी.सी. गठित करने तथा संसद में बहस की मांग को स्वीकार नहीं करके संसद को चलने नहीं दिया जा रहा। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सत्ताधारी पार्टी द्वारा संसद नहीं चलने दी जा रही हो। येचुरी आज यहां पार्टी की राज्य स्तरीय रैली को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश सचिव कामरेड सुखविंद्र सिंह सेखों के नेतृत्व में आयोजित रैली में राज्य के विभिन्न भागों से आए हजारों की तादाद में पार्टी वर्कर शामिल हुए। पार्टी के प्रदेश सचिव कामरेड भूपचन्द, गुदरर्शन सिंह ख्वासपुर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, पूर्व शिक्षा मंत्री व ओलम्पियन परगट सिंह, पृथी पाल सिंह माघीमेड़ा सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता रैली में शामिल हुए।

येचुरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अपने चहेते कार्पोरेट घरानों को 11 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया तथा टैक्सों में बड़ी रियातें दीं। उन्होंने समूह विरोधी पार्टियों व आम जनता को एक मंच पर एकत्रित होकर संयुक्त लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। सीताराम येचुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के दावे के अनुसार अगर पंजाब में कानून और व्यवस्था नियंत्रण में है तो 2 मार्च को अर्धसैनिक बलों की 40 कम्पनियां क्यों मंगवाई गईं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!