सुनहरे भविष्य के लिए Canada गए युवक की मौ/त, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Edited By Kamini,Updated: 10 Jul, 2024 06:50 PM

death of a young man who went to canada for a bright future

एक और जहां विदेश में गए युवक बड़े मुकाम हासिल पंजाब का नाम रोशन कर रहे हैं वहीं आए दिन पंजाब के युवाओं की मौत होने की सूचना मिल रही हैं।

कोटफतूही (बहादर खान): एक और जहां विदेश में गए युवक बड़े मुकाम हासिल पंजाब का नाम रोशन कर रहे हैं वहीं आए दिन पंजाब के युवाओं की मौत होने की सूचना मिल रही हैं। स्थानीय गांव कोटफतूही युवक की कनाडा में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान भूपिंदर सिंह उर्भ भिंदा (उम्र 24) पुत्र सरबीज सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गत रात्रि युवक के अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी मुताबिक, मृतक युवक परिवार की गरीबी दूर करने के लिए रोजगार की तलाश में परिवार और दोस्तों की मदद से वर्क परमिट पर कनाडा के सरी शहर में गया था। परिवार वालों ने बताया कि उनकी बेटा 1 साल 11 महीने पहले रोजगार की तलाश में गया था।

PunjabKesari

परिवार वालों ने बताया कि गत रात्रि करीब 3 बजे उन्हें उनके बेटे के दोस्तों का फोन आया कि भूपिंदर काफी समय से बाथरूम में गया हुआ है। दरवाजा खटखटाने के बावजूद वह खोल नहीं और न ही फोन उठा रहा है। इसलिए उन्होंने उसके परिवार व पुलिस को सूचित किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बाथरूम का दरवाजा खोला तो भूपिंदर मृत पाया गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने परिवार को भूपिंदर की मौत के बारे में जानकारी दी। मृतक युवक के परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि उनके मृत बेटे का शव पंजाब लाने में उनकी मदद की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!