B.COM की छात्रा ने नहर किनारे चुन्नी व मोबाइल रखकर लगा दी छलांग, मौत

Edited By Vatika,Updated: 05 Nov, 2019 02:37 PM

dead body found

अजीमगढ़ से लापता हुई एक छात्रा का शव गांव उस्मानखेड़ा की टेलों से बरामद हुआ।

अबोहर(स.ह., भारद्वाज): अजीमगढ़ से लापता हुई एक छात्रा का शव गांव उस्मानखेड़ा की टेलों से बरामद हुआ। पुलिस ने समाज सेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

गौरतलब है कि गत दिवस उक्त लड़की के कुछ कपड़े व मोबाइल नहर किनारे पड़ा मिला था और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। जानकारी अनुसार बी.कॉम. की छात्रा जसप्रीत कौर पुत्री गुरदेव आयु करीब 20 वर्ष गत सायं करीब 5.30 बजे घर पर गुरुद्वारे जाने का कहकर गई और हनुमानगढ़ रोड से गुजरती नहर पर पहुंच गई। वहां उसने अपनी चुन्नी और मोबाइल रखकर नहर में छलांग लगा दी।

इस बात का पता चलने पर नर सेवा समिति के प्रधान राजू चराया तथा सदस्य बिट्टू नरूला मौके पर पहुंचे और थाना नंबर-2 की पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस कर्मचारी गुरचरण व अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर उक्त मोबाइल व सामान को कब्जे में लेकर मोबाइल के माध्यम से उसके परिजनों का पता लगाकर उनको सूचना दी। परिजन लगातार लड़की की तलाश कर रहे थे कि आज सुबह उसका शव उस्मानखेड़ा की टेलों से मिला तो नर सेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बताया जाता है कि पुलिस ने मोबाइल पर हुई बातचीत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!