भाई लौंगोवाल को SGPC प्रधान चुने जाने पर दमदमी टकसाल ने दी बधाई

Edited By Vatika,Updated: 27 Nov, 2019 05:19 PM

damdami taksal congratulate to bhai gobind singh longowal

दमदमी टकसाल के प्रमुख और संत समाज के प्रधान संत ज्ञानी हरनाम सिंह ख़ालसा ने भाई गोविंद सिंह लौंगोवाल को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का प्रधान चुने जाने पर बधाई दी।

अमृतसरः दमदमी टकसाल के प्रमुख और संत समाज के प्रधान संत ज्ञानी हरनाम सिंह ख़ालसा ने भाई गोविंद सिंह लौंगोवाल को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का प्रधान चुने जाने पर बधाई दी। 

ज्ञानी खालसा ने बुधवार को कहा कि भाई लौंगोवाल और अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों को पंथक सेवाओं के बदले सिख कौम ने यह अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय को भाई लौंगोवाल और उक्त टीम से उम्मीद है कि वह पंथ में आए पतन को दूर कर पंथ को सही दिशा में बढ़ने, पंथक समस्याओं का हल करने के अलावा कौम की सेवा को पहले की अपेक्षा अधिक समर्पित और प्राथमिकता देंगे। 

इस अवसर पर भाई लौंगोवाल का स्वागत करने वालों में पूर्व जत्थेदार श्री अकाल तख़्त भाई जसबीर सिंह ख़ालसा, भाई अजैब सिंह अभ्यासी, ज्ञानी जीवा सिंह, एडवोकेट भगवंत सिंह स्यालका, संत चरनजीत सिंह जस्सोवाल, ज्ञानी पलविन्दरपाल सिंह बुट्टर और प्रो सरचांद सिंह शामिल थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!