केंद्रीय जेल में CRPF की तैनाती के बाद मोबाइल बरामदगी में हुई बढ़ौतरी

Edited By Vaneet,Updated: 03 Feb, 2020 02:47 PM

crpf in central jail increase in mobile recovery after deployment

केंद्रीय जेल में सी.आर.पी.एफ. की तैनाती के बाद जहां मोबाइल बरामदगी के मामलों में जबरदस्त बढ़ौतरी ...

कपूरथला(भूषण): केंद्रीय जेल में सी.आर.पी.एफ. की तैनाती के बाद जहां मोबाइल बरामदगी के मामलों में जबरदस्त बढ़ौतरी दर्ज की गई है, वहीं सी.आर.पी.एफ. की टीम को चैकिंग प्रक्रिया में लगाने से जेल में नशीले पदार्थों की तस्करी पर विराम लगा है जिससे जेल के भीतर ड्रग तथा मोबाइल नैटवर्क चलाने वाले माफिया में भारी दहशत फैल गई है। सी.आर.पी.एफ. को गैंगस्टरों की मुख्य बैरकों के बाहर तैनात करने से जेल के भीतर गैंगवार की घटनाएं भी काफी हद तक कम हो गई हैं।

गौरतलब है कि केंद्रीय जेल जालंधर व कपूरथला जो 3200 कैदियों/हवालातियों की क्षमता से लैस है, में कुछ महीने पहले तक मोबाइल के धड़ल्ले से प्रयोग तथा नशा तस्करी के लगातार मामले सामने आ रहे थे, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने केंद्रीय जेल सहित प्रदेश की सभी प्रमुख जेलों में सी.आर.पी.एफ. की एक-एक कम्पनी तैनात कर दी थी। इसने अपना भारी असर दिखाते हुए केंद्रीय जेल जालंधर व कपूरथला में ड्रग तथा मोबाइल नैटवर्क चलाने वाले माफिया की नींद उड़ा दी है, जिस कारण विगत एक महीने के दौरान जेल कॉम्पलैक्स में चैकिंग के दौरान सी.आर.पी.एफ. ने  21 मोबाइलों सहित भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।

ये कहते हैं सुपरिंटैंडैंट जेल
इस संबंधी जब सुपरिंटैंडैंट जेल बलजीत सिंह घुम्मण से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि सी.आर.पी.एफ. की तैनाती से जेल में लगातार मोबाइल व अन्य सामान की बरामदगी हो रही है, जिसके बढिय़ा परिणाम सामने आ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!