Edited By Kalash,Updated: 23 Aug, 2026 11:15 AM

भुलत्थ हलके के NRI इलाके बेगोवाल के गांव जब्बोवाल के 25 साल के युवक गुरदीप सिंह की अमरीका के न्यूयॉर्क में गोलियां मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।
बेगोवाल (राजिंदर): भुलत्थ हलके के NRI इलाके बेगोवाल के गांव जब्बोवाल के 25 साल के युवक गुरदीप सिंह की अमरीका के न्यूयॉर्क में गोलियां मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्यारा लाल निवासी जब्बोवाल ने बताया कि करीब 9 साल पहले अच्छे भविष्य के लिए उसने अपने बेटे गुरदीप सिंह को अमेरिका भेजा था। उसका बेटा अमेरिका में कच्चा था जहां उसके पक्का होने के लिए केस लगा हुआ था।
उन्होंने बताया कि गुरदीप सिंह पहले अमेरिका में एक स्टोर में काम करता था और काफी समय से रात में पिज्जा डिलीवरी का काम कर रहा था। अमेरिका के समय के अनुसार रात को और भारतीय समय के अनुसार 22 अगस्त शनिवार को दिन के करीब 1 बजे जब वह पिज्जा डिलीवरी करने गया तो कुछ अमेरिकन काले लोगों ने गुरदीप से पिज्जा ले लिया और उसे पैसे देने से मना कर दिया। जब गुरदीप पैसे मांगने लगा तो अमेरिकन काले आदमी ने गुरदीप सिंह को गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। प्यारा लाल ने बताया कि अमेरिका में रह रहे उनके भतीजे ने उन्हें फोन पर यह सारी बात बताई है।
उन्होंने बताया कि उनके भतीजे के अनुसार गुरदीप सिंह को सीने में गोली लगी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्यारा लाल का कहना है कि अभी अमेरिका में रात है, सुबह होने पर उनके लोग मौके पर पहुंचेंगे। उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि उनके बेटे का शव अमेरिका से भारत लाया जाए। दूसरी ओर जब्बोवाल गांव के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या की खबर से गांव और इलाके में शोक की लहर है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here