जालंधर में गन कल्चर पर पुलिस का बड़ा वार, कैफे मालिक भी गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 11 Nov, 2026 04:07 PM

crackdown on display of weapons in jalandhar

जालंधर में हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन और गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

जालंधर (सोनू) : जालंधर में हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन और गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस ने अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित एक कैफे में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करते हुए कैफे में लाइसेंसी हथियार लेकर बैठे थे।

पुलिस के मुताबिक, 6 नवंबर को कमिश्नरेट पुलिस ने आदेश जारी कर सार्वजनिक स्थानों और मैरिज पैलेसों में हथियार लेकर जाने पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद गुप्त सूचना मिली कि अर्बन एस्टेट फेज-2 के SCO नंबर 116-117 स्थित 'ट्रू ब्लेंड कैफे' में हथियार का प्रदर्शन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने कैफे में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान कैफे मालिक लवप्रीत सिंह उर्फ लव और शिवा थापर के रूप में हुई है। पुलिस ने शिवा थापर के कब्जे से .45 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद की है।

इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-7 में FIR नंबर 301, दिनांक 11 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन करने और सोशल मीडिया पर गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!