सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दम्पति की मौत

Edited By Mohit,Updated: 09 Nov, 2018 02:05 PM

couple s death in road accident

वीरवार देर सांय सामाना-पटियाला सड़क पर कार व बाइक दरमियान घटित एक दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जिन्हें सिविल अस्पताल लाया गया जबकि दुर्घटना उपरान्त कार समेत चालक फरार होने में सफल रहा।

समाना (शशिपाल): वीरवार देर सांय समाना-पटियाला सड़क पर कार व बाइक दरमियान घटित एक दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जिन्हें सिविल अस्पताल लाया गया जबकि दुर्घटना उपरान्त कार समेत चालक फरार होने में सफल रहा। 

शुक्रवार सुबह मृतक शिंगारा सिंह (52) और उसकी पत्नी विमला देवी (50) का पोस्टमार्टम करने हेतू सिविल अस्पताल पहुंचे परिजनों के साथ मृतकों के बेटे रवि कुमार ने बताया कि पटियाला रोड पर स्थित गांव नस्सुपुर में एक पीर बाबा की दरगाह पर देर सांय मत्था टेक कर उसके पिता व माता जब बाइक पर जब घर वापिस आ रहे थे तो महादेव राईस मिल नजदीक पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मां विमला देवी एक ओर जा गिरी जबकि सड़क पर पड़े उसके पिता शिंगारा सिंह को कार ने कुचल दिया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari

इस मामले के संबंध में सिटी पुलिस के जांच अधिकारी सिन्दर सिंह ने बताया कि दुर्घटना उपरान्त चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!