Edited By Mohit,Updated: 19 Sep, 2020 06:57 PM
जिला फिरोजपुर में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है और इस वायरस से आज फिरोजपुर...............
फिरोजपुर (कुमार): जिला फिरोजपुर में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है और इस वायरस से आज फिरोजपुर छावनी में एक करीब 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई जिसका फिरोजपुर के प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा कानूनगो संतोख सिंह के नेतृत्व में धार्मिक परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। इस मौत के साथ जिला फिरोजपुर में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 85 हो गई है। इसके अलावा 69 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वारंटाइन कर दिया गया है।