जालंधर में पंजाब रोडवेज के मुलाजिमों सहित 240 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, 6 लोगों ने तोड़ा दम

Edited By Mohit,Updated: 25 Sep, 2020 06:18 PM

coronavirus 240 positive case 6 deaths

इस महामारी से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं रोजाना बड़ी संख्या..............

जालंधर (रत्ता): पंजाब में कोरोना वायरस का कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। इस महामारी से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना के नए मामले सामने आने से प्रशासन और लोगों में सहम का माहौल बरकरार है। आज जालंधर जिले में पंजाब रोडवेज के मुलाजिमों सहित 240 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। आज जिले में कोरोना से 6 लोगों की मौत भी हुई है।

दूसरी ओर प्रशासन लोगों से यही अपील कर रहा है कि वह सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइंस की पालना करें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें और बहुत ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले और जब निकले तो मुंह पर मास्क अवश्य पहने और थोड़े-थोड़े समय के बाद अपने हाथ साबुन के साथ धोते रहें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!