जालंधर में कोरोना वायरस के 212 नए मामलों की पुष्टि, सात की मौत

Edited By Mohit,Updated: 21 Sep, 2020 07:44 PM

coronavirus 212 positive case 7 deaths

जिले में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 212 नए मामले सामने आए है जबकि सात की मौत हो गई।

जालंधरः जिले में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 212 नए मामले सामने आए है जबकि सात की मौत हो गई। जिले में 212 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 11562 हो गई है जबकि सात लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 323 हो गई है। 

जिले में 141 रोगियों के स्वस्थ होने पर आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे ठीक होने वालों की संख्या 8919 हो गई है। सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अब तक जिले में 142650 लोगों के नमूने जांच के लिए गए थे जिनमें से 127206 की रिपोर्ट नकारात्मक आई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!