जिला बरनाला में आज आए 20 नए कोरोना के केस

Edited By Mohit,Updated: 19 Oct, 2020 05:26 PM

coronavirus 20 positive case

जिला बरनाला में अब तक 38496 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 2007 मरीज..............

बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): जिला बरनाला में अब तक 38496 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 2007 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं और 35740 केस नेगेटिव पाए गए हैं। 749 मरीजों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जिले में अब तक 1754 मरीज ठीक होकर घरों को जा चुके हैं। जबकि जिला बरनाला में कोरोना वायरस के 20 नए केस सामने आए हैं। 

जानकारी देते सिविल सर्जन डा. सुखजीवन कक्कड़ ने बताया कि शहर बरनाला के अलग अलग हिस्सों में से 3 केस, ब्लाक धनौला में से 0 केस जब कि ब्लाक महल कलां में से 2 और ब्लाक तपा में से 15 केस सामने आए हैं। अब तक जिला बरनाला में 2007 केस सामने आए हैं। जिसमें से 3 मरीज ठीक होकर घरों को लौट गए हैं। 204 केस एक्टिव हैं। अब तक जिले में कुल 49 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!