पठानकोट में 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 39 ने किया रिकवर
Edited By Mohit,Updated: 17 Dec, 2020 06:25 PM

जिले में पिछले कई दिनों से कोरोना का बढ़ रहा कहर लगातार जारी है। जिसके चलते..........
पठानकोट (शारदा): जिले में पिछले कई दिनों से कोरोना का बढ़ रहा कहर लगातार जारी है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें आर.टी.पी.सी.आर. अमृतसर में लिए गए 720 सैंपलों में से 9 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 711 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। टरू नैट मशीन में लिए गए 4 सैंपलों में से 4 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में 82 सैंपलों में से 1 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 81 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। वहीं अन्य जिलों से 1 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा निजी लैब से 3 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके चलते जिले में एक्टिव केसों की संख्या कुल 168 हो गई है।
755 लोगों के लिए सैंपल
कोविड-19 की चेन तोडऩे के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट तथा जिले के अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में कोरोना के सैंपल लगातार लिए जा रहे हैं। एक और जहां वीरवार को 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोजाना ओ.पी.डी. के साथ-साथ लिए जाने वाले सैंपलों में से कुल 755 लोगों के सैंपल एकत्रित किए गए तथा 673 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है जिसके चलते कुल 1428 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है।
39 लोगों ने किया रिकवर
जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा.जुगल किशोर ने बताया कि यहां जिले में कोरोना से संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है वहीं दूसरी ओर जिले में कोरोना से रिकवर करने वालों की संख्या में भी रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते आज वीरवार को 39 लोगों ने कोरोना से रिकवर कर लिया जिसके चलते उन्हें डिस्चार्ज पॉलिसी के अधीन डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि अब जिले में रिकवर केसों की संख्या कुल 5160 पहुंच गई है।
कुल केस: 5475
रिकवर केस: 5160
एक्टिव केस: 168
मौतें: 148
Related Story

न्यूयॉर्क घूमने गए पठानकोट के एक परिवार के साथ बड़ा हादसा हुआ, 18 वर्षीय युवक की मौ'त

चंडीगढ़ में 'लू' का कहर जारी, 14 जून तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

14 वर्षीय दिव्यांग बच्चे से कुकर्म के बाद ह/त्या मामले की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

Mata Vaishno Devi जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा, 14 जून से Punjab सहित कई राज्यों में...

संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में डूबे युवक का बरामद हुआ श/व, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज!

पंजाब में कांग्रेस की हलचल तेज, हाईकमान ने भेजे 3 बड़े पर्यवेक्षक; राजनीतिक हालात पर मांगी रिपोर्ट

लड़कियों के गायब होने की अफवाहों पर लगा विराम : महिला आयोग ने सीपी की रिपोर्ट में किया बड़ा खुलासा

जालंधर की डॉक्टर मीनाक्षी मौ+त मामला: बंद कमरे में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

14 वर्षीय दिव्यांग बच्चे से कुकर्म के बाद हत्या, Punjab के सीरियल रेपिस्ट की दिल दहला देने वाली...

सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, मचा कोहराम, कई लोगों की मौ'त, 2 दर्जन से अधिक लोग घायल