Edited By Tania pathak,Updated: 18 May, 2021 06:29 PM

राहत की बात यह है कि आज 485 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं। आज आए केसों को मिलाकर जिले में कुल पॉजिटिव केसों की संख्या...
अमृतसर (दलजीत शर्मा): अमृतसर में कोरोना वायरस के केस थोड़े कम होने शुरू हो गए हैं। आज स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज जहां 16 लोगों की मौत हो गई वहीं 301 नए मामले सामने आए हैं।
राहत की बात यह है कि आज 485 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं। आज आए केसों को मिलाकर जिले में कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 41205 हो गई है और एक्टिव केसों का आंकड़ा 5098 तक पहुंच गया है। जिले में मरने वालों की संख्या 1261 हो गई है जबकि अब तक कुल 34846 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।