जालंधर में कोरोना का कहर जारी, कुल आंकड़ा 214 तक पहुंचा

Edited By Vatika,Updated: 18 May, 2020 11:24 AM

corona in jalandhar

दुनिया भर में अब तक लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले चुके और हर किसी के मन में दहशत का कारण बने करोना वायरस के नए केसों का मिलना लगातार जारी है।

जालंधर(रत्ता): दुनिया भर में अब तक लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले चुके और हर किसी के मन में दहशत का कारण बने करोना वायरस के नए केसों का मिलना लगातार जारी है।

विगत दिवस विदेश से आए 2 व्यक्तियों सहित 3 लोगों की रविवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है और इसी के साथ जिले में अब तक पाए गए पॉजीटिव रोगियों की कुल संख्या 214 हो गई है। सिविल सर्जन दफ्तर के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डा.टी पी. सिंह ने बताया कि रविवार को जिन 3 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है उनमें से एक स्थानीय किला मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय युवक है जोकि एक पॉजीटिव रोगो का कांटेक्ट रहा है तथा बाकी 2 लोग जिनमें एक 28 वर्षीय व दूसरा 39 वर्षीय है,वह दोनों विगत दिवस विदेश से आए थे और इनमें से एक व्यक्ति गोराया मैं तथा दूसरा व्यक्ति जालंधर के एक होटल में क्वारंटाइन किया गया था और विभाग ने दोनों के सैंपल सतर्कता के तौर पर लिए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!