Edited By Kamini,Updated: 13 Jan, 2022 08:42 PM

कोरोना वायरस का प्रकोप निरंतर जारी है। स्थानीय अस्पतालों में आज की 755 पॉजिटिव मरीज सामने आए जबकि 2 मरीजों ..........................
लुधियाना (सहगल): कोरोना वायरस का प्रकोप निरंतर जारी है। स्थानीय अस्पतालों में आज की 755 पॉजिटिव मरीज सामने आए जबकि 2 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 755 मरीजों में 670 जिले के रहने वाले हैं जबकि 85 मरीज दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि जिन 2 मरीजों की आज मौत हुई उनमें 45 वर्षीय महिला शिमलापुरी के रहने वाली थी और उपचार के लिए जी.एन.डी.एच. अमृतसर में भर्ती थी। दूसरा मृतक मरीज पठानकोट का रहने वाला था। पॉजिटिव मरीजों में 49 हेल्थ केयर वर्कर तथा 2 पुलिसकर्मी भी शामिल है।
सिविल सर्जन डॉक्टर एस.पी. सिंह ने बताया आज सामने आए पॉजिटिव मरीजों में 43 मरीज पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए है। 48 पॉजिटिव अस्पतालों की ओ.पी.डी. में तथा 377 पॉजिटिव फ्लू कॉर्नर पर सामने आए जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 92811 हो गई है। इनमें से 2127 मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोगों को बार-बार कोरोना के नियमों का पालन करने को कहा जा रहा है। स्थानीय अस्पतालों में 142 मरीज उपचाराधीन है। इनमें से 83 मरीज जिले के रहने वाले हैं जबकि 59 दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित हैं चार मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 55 मरीजों को ठीक होने के बाद आज डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4870 हो गई है 4787 मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। स्थानीय अस्पतालों में बाहरी जिलों व राज्यों के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 12377 हो गई है इनमें से 1068 मरीजों की मौत हो चुकी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here