संगरूर में भी बेकाबू हुआ कोरोना, 13वें मरीज ने तोड़ा दम

Edited By Vatika,Updated: 29 Jun, 2020 11:03 AM

corona also became uncontrolled in sangrur

पंजाब में दिन-प्रतिदिन कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है।

संगरूर: पंजाब में दिन-प्रतिदिन कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह संगरूर में 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद अब जिले में कोरोना कारण मरने वालों की संख्या 13 हो चुकी है जबकि ज़िले में सक्रिय मामलों की संख्या 235 है।

इसके अलावा अब तक 192 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। यहां बता दें कि पिछले 24 घंटों में देश भर में 380 लोग कोरोना वायरस के कारण दम तोड़ चुके हैं जबकि 19,459 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब तक अब कुल 5,48,318 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 3,21,1723 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!