पंजाब की चारों सीटों पर कांग्रेस शानदार जीत दर्ज करेगी: कैप्टन

Edited By Vaneet,Updated: 21 Sep, 2019 06:15 PM

congress will register a landslide victory all four seats in punjab

मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि आज से एक महीने के बाद 21 ....

लुधियाना(सलूजा): मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि आज से एक महीने के बाद 21 अक्तूबर को पंजाब की 4 सीटों पर होने वाले उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी शान से जीत दर्ज करेगी। 
      
सीएम पंजाब आज पीएयू में किसान मेले व गुरू अंगद देव वेटरनरी व एनिमल सांइसिेस यूनिर्सिटी में पशु पालन मेले के उद्घाटन के समय मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होनें पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि कांग्रेस पार्टी यह उप चुनाव विकास कार्यों व हर वर्ग के लिए चलाई जा रही वैल्फेयर स्कीमों के आधार पर लड़ेगी। उन्होंने यह भी भरोसा प्रगटाया कि जिस तरह पंजाब के लोगों ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाई, उसी तरह इन उप चुनाव की 4 सीटों पर ही कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में फतवा देते हुए दूसरी राजनीतिक पार्टीयों को नाकार देंगे। 
         
    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!